🐦🐦🐦 ठौर 🐥🐥🐥
![]() |
| ठौर |
सच कुछ और है, शोर कुछ और है...
आज कल ज़िन्दगी का दौर कुछ और है !
पल-पल बदल रही इंसान की शख्सियत यहाँ...
उछलते पासों की तौर कुछ और है !
ढूढ़ने चले हो तुम फरिश्तों को यकीन से...
धरती से आसमां का छोर कुछ और है !
रख रहा मैं एक-एक मोती को संभाल के...
बिखर रहे रिश्तों की डोर कुछ और है !
नफरतों की ये घटा उठ रही जो सामने...
इस ओर कुछ हो भले उस ओर कुछ और है !
कुछ पल की है प्रभा, देख लो तुम जागकर...
सुषुप्त इस रात्रि की भोर कुछ और है !
थक चुका है परिंदा अपनी इस उड़ान से...
भटकते मुसाफिरों की ठौर कुछ और है !
✍️ सुमीत सिवाल...


No comments:
Post a Comment
Please don't enter any spam link in comment box ! 🙏