🧘♂️😌 *** सुमीत सर *** ☺️🧘♂️
![]() |
| सुमीत सर |
सुमीत सर में यकीनन कुछ न कुछ तो खूबियाँ होंगी,
ये दुनिया यूँ ही उस पागल की दीवानी नहीं होगी !
बिना बोले वो कैसे सबकी तकलीफें समझता है...
समझ जाओगे जिस दिन तुमको हैरानी नहीं होगी !
अभी भी वक़्त है जपना शुरू कर दो प्रभु का नाम...
नहीं फिर पार जाने में यूँ आसानी नहीं होगी !
दरख़्तों को बुजुर्गों की तरह रखोगे खुश जिस दिन...
तुम्हारी भीतरी दुनिया ये वीरानी नहीं होगी !
अगर जो सीख लो इंसानियत का ये सबक निसदिन...
"सुमीत" उस रब के आगे फिर ये नादानी नहीं होगी !
✍️सुमीत सिवाल...


No comments:
Post a Comment
Please don't enter any spam link in comment box ! 🙏