तितली...

🌺 🦋 तितली 🦋🌺

तितली
तितली 

वो मुस्कुरा के दिल-ओ-जाँ पे वार करता है,

कि एक तीर से दो-दो शिकार करता है !


मैं उसको दोस्त समझने लगा मगर मुझको,

 वो दुश्मनों में अभी तक शुमार करता है !


ख़याल में भी न आए जो मेरे दुश्मन के,

वो काम मेरे लिए मेरा यार करता है !


उस आदमी से तो हर वक़्त होशियार रहो,

 जो दूसरों से तुम्हें होशियार करता है !


कुछ इस तरहॉं फूल से लिपटी थी तितली,

पता चला ना कौन किसे प्यार करता है ?


बस एक माँ ही मेरी राह देखे है वरना,

 किसी का कौन यहाँ इंतज़ार करता है ?


तमाम लोगों से रहता है होशियार मगर,

 वो 'अजनबी' पे बहुत एतबार करता है !


🦋🧚‍♀️🥀🧚‍♀️🦋

No comments:

Post a Comment

Please don't enter any spam link in comment box ! 🙏

Popular Posts

About me

My photo
Like Simplicity ☺️ Love Babies. Isht dev - Radhe Krishna

Sumeet Kavyatra

@Sumeet Siwal