बारिश होगी ...

 🍃🌧️⛈️ बारिश होगी 🌪️🌬️☔

बारिश होगी
बारिश होगी 

घिर के आये जो घटा रात तो बारिश होगी,

आज छेडूं जो तेरी बात तो बारिश होगी !


अब जो धुंधला चुका है बीता हुआ हर मंज़र,

याद आ जाए वो मुलाक़ात तो बारिश होगी !


उसकी राहों में न बुझने दिया कोई भी चिराग,

अब ख़ुदा कर दे क़रामात तो बारिश होगी !


वो जिसने दिल को मेरे ज़िंदा रखा अब तक,

वो अगर समझे मेरे हालात तो बारिश होगी !


☺️☔🌧️😌



No comments:

Post a Comment

Please don't enter any spam link in comment box ! 🙏

Popular Posts

About me

My photo
Like Simplicity ☺️ Love Babies. Isht dev - Radhe Krishna

Sumeet Kavyatra

@Sumeet Siwal