🪡 तुरपाई 🧵
![]() |
| तुरपाई |
चिंतन, दर्शन, जीवन, सर्जन, रूह, नज़र पर छाई अम्मा
सारे घर का शोर-शराबा, सूनापन, तनहाई अम्मा
सारे रिश्ते- जेठ-दुपहरी, गर्म-हवा, आतिश, अंगारे
झरना, दरिया, झील, समंदर, भीनी-सी पुरवाई अम्मा
उसने ख़ुद को खोकर; मुझ में एक नया आकार लिया है
धरती, अंबर, आग, हवा, जल जैसी ही सच्चाई अम्मा
बाबूजी गुज़रे, आपस में सब चीज़ें तक़्सीम हुईं, तब...
मैं घर में सबसे छोटा था, मेरे हिस्से आई अम्मा
घर में झीने रिश्ते मैंने लाखों बार उधड़ते देखे
चुपके-चुपके कर देती थी , जाने कब तुरपाई अम्मा !
🙏🍃🧵🪡🤰🤱


No comments:
Post a Comment
Please don't enter any spam link in comment box ! 🙏