नई नई है...

☺️😌 नई नई है 😌☺️


नई नई है
नई नई है


ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फ़त नई नई है,

अभी तकल्लुफ़ है गुफ़्तुगू में अभी मोहब्बत नई नई है !


अभी न आएगी नींद तुम को अभी न हम को सुकूँ मिलेगा,

अभी तो धड़केगा दिल ज़ियादा अभी ये चाहत नई नई है !


बहार का आज पहला दिन है चलो चमन में टहल के आएँ,

फ़ज़ा में ख़ुशबू नई नई है गुलों में रंगत नई नई है !


जो ख़ानदानी रईस हैं वो मिज़ाज रखते हैं नर्म अपना,

तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई नई है !


ज़रा सा क़ुदरत ने क्या नवाज़ा कि आ के बैठे हो पहली सफ़ में,

अभी से उड़ने लगे हवा में अभी तो शोहरत नई नई है !


बमों की बरसात हो रही है पुराने जाँबाज़ सो रहे हैं,

ग़ुलाम दुनिया को कर रहा है वो जिस की ताक़त नई नई है !


😌🙏😌



No comments:

Post a Comment

Please don't enter any spam link in comment box ! 🙏

Popular Posts

About me

My photo
Like Simplicity ☺️ Love Babies. Isht dev - Radhe Krishna

Sumeet Kavyatra

@Sumeet Siwal